शेरघाटी: शेरघाटी के हरिदासपुर टोला महुआडीह में हल्की बारिश में तालाब बन जाता है
Sherghati, Gaya | May 29, 2026 आमस प्रखंड के हरिदासपुर टोला महुआडीह स्थित महादलित टोला में आज तक नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश होते ही पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है। कीचड़ और जलजमाव के बीच लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।