धनौरा: गजरौला के गांव कटाई में बच्चों के विवाद के चलते दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे किसी बात को लेकर बच्चों में मारपीट हो गई, जिसको लेकर दोनो परिवार के लोग आग बबूला हो गए और जहीर पक्ष ने जावेद के घर पर धावा बोल दिया। जावेद के परिवार के लोगो ने घर का चैनल बंद कर अपने आप को बचाया वहीं जावेद ने बताया कि मै CRPF छत्तीसगढ़ में तैनात हूँ मै छुट्टी पर घर आया हूं।