धनौरा: गजरौला के बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब
अमावस्या पर गजरौला के ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में गंगा स्नान को आस्था का जन सैलाब उमड़ा। सुबह ग्यारह बजे तक हरियाणा, दिल्ली समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों से आए हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाई और पुण्य लाभकमाया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर हवन यज्ञ कराने के साथ-साथ गरीबों को दान दिया।