मुरैना नगर: महामाया मंदिर के पास गणपति ट्रेड्स में लाखों की चोरी,शटर उठाकर नकदी-सामान ले गए चोर, आखिर रातभर पुलिस गश्त कहां थी?
मुरैना के कोतवाली क्षेत्र में महामाया मंदिर के पास स्थित गणपति ट्रेड्स में अज्ञात चोरों ने शटर उठाकर चोरी कर ली। दुकान संचालक संजीव मित्तल के अनुसार चोर करीब 1.60 लाख रुपये नकद से भरा गल्ला, जरूरी दस्तावेज और लगभग 20 हजार रुपये का सामान ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। व्यापारियों ने रात्रिकालीन गश्त पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।