उतरौला: विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा ने साधुनगर मंडल में रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में लिया हिस्सा
21 मार्च शुक्रवार 7 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने साधु नगर मण्डल में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान के प्रथम वर्षगांठ पर पाँच दिवसीय संगीतमय कथा के उपरांत आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर साधु नगर मण्डल के कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रवासी जन उपस्थित रहे।