उतरौला: पुलिस ने उतरौला क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत की आकस्मिक चेकिंग
20 मार्च गुरुवार दोपहर 12:00 बजे पुलिस द्वारा उतरौला क्षेत्र के श्री दत्तगंज रेहरा बाजार आदि के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत आकस्मिक चेकिंग की गई। बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। बैंक में उपलब्ध लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचाव के बारे में बताया गया।