नानपारा: कुर्मिन पुरवा चौराहे पर सड़क हादसे में घायल बैंक कर्मचारी का लखनऊ में 10 दिन के इलाज के बाद निधन
नानपारा में 30 मार्च को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल भारतीय स्टेट बैंक की महिला कर्मचारी प्रीति मित्तल का गुरुवार दोपहर 3 बजे निधन हो गया। वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थीं। प्रीति अपने पीछे छह साल की बेटी और ढाई साल का बेटा छोड़ गई हैं।30 वर्षीय प्रीति मित्तल मिहींपुरवा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत थीं।