एटा: आर्यिका विजयमती माताजी ने किया केशलोंच,एटा के पार्श्वनाथ मंदिर में बालयोगिनी गणिनी आर्यिका ने विधि-विधान से की आत्म-शुद्
Etah, Etah | Jun 29, 2026 एटा जनपद के पुरानी बस्ती स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में बालयोगिनी गणिनी आर्यिका श्री विजयमती माताजी ने विधि-विधान के साथ अपना 'केशलोंच' किया। वह परम पूज्य सिद्धांत रत्न गणिनी आर्यिका श्री विशुद्ध मती माताजी की शिष्या हैं।जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि केशलोंच को आत्म-शुद्धि और निस्पृहता का प्रतीक माना जाता है।