मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर भक्ति और सत्संग का अनूठा संगम सोमवार को दिखाई देगा। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर पहली बार बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा व प्रवचन 108 धर्मशाला के समीप बनाए गए विशाल पांडाल में होंगे।