बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के रौली गांव में मंगलवार को 8 बजे के आसपास 50 वर्षीय किसान नेकसू पुत्र फतेह अपने खेत की रोटा वेटर से जुताई करा रहे थे। तभी वह रोटा वेटर से उतर रहे थे । उसी समय जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को बैक कर दिया और नेकसू की रोटा वेटर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने नेकसू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।