अररिया: अररिया में 15 मिनट का पूर्ण ब्लैकआउट, युद्ध स्थिति की सफल मॉक ड्रिल आयोजित
Araria, Araria | May 14, 2026 अररिया में गुरुवार को नगर निकाय क्षेत्रों में युद्धकालीन स्थिति की मॉक ड्रिल शुरू हुई। दो मिनट तक चौक-चौराहों पर सायरन की तेज आवाज गूंजी और पूरा शहर रुक गया। ठीक 7 बजे जिले का पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। 15 मिनट तक घर, सड़क, बाजार, अस्पताल और धार्मिक स्थल सब जगह बिजली बंद रही।