चायल: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, भीटी देह गांव का मामला, परिवार परेशान
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीटी देह माफी गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान दुखीलाल (65) पुत्र सत्तन निवासी दक्षिण टोला, नगर पंचायत चरवा, थाना चरवा के रूप में हुई।