अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक स्थल तपोवन में रविवार को अशोक यादव के 6 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जेठियन ओपी प्रभारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रियांशु कुमारी अपने परिवार के साथ नारदीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से तपोवन कुंड में स्नान करने आई थी। इसी बीच टोटो के चपेट में आने से वह घायल हो गई।