श्रीकरणपुर में जलदाय विभाग के पास धनूर रोड पर बस और कार की भिड़ंत
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 2, 2026
श्रीकरणपुर में जलदाय विभाग के पास धनूर रोड पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सभी यात्री सुरक्षित रहे। बस चालक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। नग्गी निवासी महेंद्र भुंवाल व पत्नी बाल-बाल बचे। पुलिस जांच में जुटी है।