लाडपुरा: सेवन वंडर्स में बड़ा हादसा, आंधी-तूफान के बीच हेरिटेज संरचना से गिरे पत्थर, एक ही परिवार के 8 लोग घायल
Ladpura, Kota | May 1, 2026 शहर के प्रसिद्ध सेवन वंडर्स परिसर में तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इंदिरा गांधी नगर निवासी एक ही परिवार के 8 लोग अचानक हुए हादसे का शिकार हो गए। बारिश से बचने के लिए परिवार के सदस्य हेरिटेज परिसर में बनी छतरीनुमा संरचना के नीचे खड़े थे। तभी ऊपर लगी पत्थर की पट्टियां और निर्माण सामग्री अचानक टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। कई