जगदीशपुर: तीन स्लैब बदलने के बाद बिहार का विक्रमशिला सेतु पहले से अधिक मज़बूत और सुरक्षित होगा
गंगा के दोनों तटों को जोड़ने वाला भागलपुर की जीवन रेखा विक्रमशिला सेतु के अस्थाई समाधान की दिशा में सरकार ने ठोस कदम बढ़ा दिया है रविवार को मुख्यमंत्री ने सेतु पर निर्माणाधिन बेली ब्रिज और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्थाई व्यवस्था के तहत यथाशीघ्र आवागमन बहाल किया जाए