सिसई: भारी बारिश से सड़क टूटी, बच्चे खेतों से होकर स्कूल जाने को मजबूर
Sisai, Gumla | Jul 27, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम लुल्हुवा के प्राथमिक विद्यालय जाने वाली सड़क भारी बारिश के कारण टूट गया जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को खेतों में उतर कर विद्यालय जाना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।