सदर प्रखंड के भरथौली पुल से नहर के किनारे किनारे उन्थू लख तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। सोमवार के अपराह्न दो बजे इसको लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की और अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग भी की है। प्रदर्शन करने में धंधारा, बतवां,रामपुर, तेंदुआ, इगुना, मौलानगर, उन्थू, रघौलिया आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे