आगर उज्जैन रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक शिवराज उम्र 23 वर्ष घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां से उसे प्रथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया है।