हैदरगढ़: ककरी गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, लोहे से लदे ट्रेलर में पीछे से घुसी आर्टिगा कार, 5 घायल
थाना लोनीकटरा क्षेत्र में ककरी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात क़रीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, लोहे से लदा एक ट्रेलर किसी कारणवश डिवाइडर पर चढ़ने से क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान करीब 3 बजे बाद बलिया से लखनऊ जा रही एक आर्टिगा कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी।