थावे: विदेशी टोला से उठी दादी-पोते की एक साथ अर्थी, पोते की दिल्ली से लौटते वक़्त हादसे में हुई मौत
थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव में हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। एक ही परिवार से दादी और पोते की एक साथ अर्थी उठने से गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गैस चूल्हा व्यवसायी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के 28 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार के रूप में हुई।