गरौठा: गुरसरांय में तेज हवा से झुका 33 केवी लाइन का पोल, 45 मिनट तक ठप रही बिजली, बड़ा हादसा टला
गुरसरांय में तेज हवा के कारण 33 केवी लाइन का पोल झुक गया, जिससे हाईटेंशन तार आपस में टकराने लगे और बार-बार फॉल्ट आने लगा। सुरक्षा के चलते करीब 45 मिनट बिजली सप्लाई बंद रखी गई। विभागीय टीम ने ट्रैक्टर की मदद से पोल सीधा कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी।