गुना कोतवाली थाना के उदासी आश्रम गली शहर के बीचों बीच रहवासी इलाके में एक मकान के तल घर में अवैध देसी पटाखे बना रहे थे। 16 अक्टूबर को थाना प्रभारी सीपीएस चौहान ने बताया, बीती रात ईशान मंसूरी, इरफान मंसूरी को पकड़ा है। ₹10000 के 8 कट्टों में अवैध देसी पटाखे जप्त किए है। पटाखे बनाने और भंडारण का लाइसेंस नहीं पाया गया। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।