पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन मे थाना गिरवा व SOG की संयुक्त पुलिस टीम नें कोलावल रायपुर खदान गिरवा मे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर घटना में प्रयुक्त, एक खोखा कारतूस घटना में प्रयुक्त व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।