गुना नगर पालिका क्षेत्र के गुलाबगंज में 5 दिसंबर दोपहर को स्वच्छता और अतिक्रमण दृष्टि ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। सीएमओ के निर्देशन में जोन प्रभारी उपयंत्री मयूरी श्रीवास्तव ने बताया, गुलाबगंज में नाले पर अतिक्रमण की शिकायत पर 5 दिसंबर को नाले से अवैध अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई की गई। दोबारा अतिक्रमण पर कार्यवाही की जाएगी।