ऊंचाहार: सवैया हसन गाँव के पास डम्पर से टकराई कार, चार घायलों में से दो को जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना गुरुवार सुबह की है, जब प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही कार सवैया हसन गांव के पास अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डम्पर में पीछे से टकरा गई, घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं।