पन्ना: पन्ना में रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने मादा तेंदुए को कुचला, मची खलबली
Panna, Panna | Apr 12, 2026 पन्ना-सतना मार्ग पर रफ़्तार का जुनून वन्यजीवों के लिए काल बन गया है। आज तड़के अज्ञात वाहन ने साढ़े तीन साल की मादा तेंदुए को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 6 महीने में यह दूसरी बड़ी घटना है। वन विभाग ने मामला तो दर्ज किया है, लेकिन इन 'डेथ ट्रैप' बनते रास्तों पर वन्यजीवों की सुरक्षा अब बड़ा सवाल है।