सहारनपुर: गागलहेड़ी में तेज रफ्तार कार ने हाइवे किनारे खड़े मैजिक को मारी टक्कर, एक्सप्रेसवे सफाईकर्मी की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर सड़क सफाई कार्य के दौरान हुए हादसे में घायल युवक रितिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, गांव भाभरी निवासी 24 वर्षीय रितिक अपने साथियों के साथ गांव नलहेड़ा के पास एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहा था।