लाडपुरा: बाइक फिसलने से ट्रॉली से टकराकर 21 वर्षीय युवक की हुई मौत, केडीए द्वारा सड़क के बीच डिवाइडर निर्माण कार्य चल रहा था
Ladpura, Kota | Apr 27, 2026 कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सड़क के बीच डिवाइडर निर्माण कार्य के दौरान फैली रेती और गिट्टी एक 21 वर्षीय युवक की मौत का कारण बन गई। मल्टीमेटल फैक्ट्री के सामने हुए हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।