चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में निर्जला एकादशी पर शिविर लगाया गया, आमजन को पिलाया गया शर्बत
Churu, Churu | Jun 6, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर शिविर लगाया गया। वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की प्रेरणा से लगाए गए इस शिविर में आमजन को शरबत व शीतल पेय पिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एमएम पुकार और अस्पताल अधीक्षक डॉ दीपक चौधरी ने लोगों को शर्बत पिलाकर की।