चूरू: पुलिस लाइन के पास सदर थाना के सामने पुलिस ने की नाकाबंदी, वाहनों की तलाशी ली, 10 वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Jun 6, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन के पास सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम 7 बजे करीब नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों को समझाइश भी की गई और चालान भी काटे गए। सदर थाना के हैड कांस्टेबल संजय कमांडो ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर सदर थाना के सामने यह नाकाबन्दी लगाई गई है।