गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, सीएचसी में भर्ती
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम गड़वई के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सीएचसी गुरसराय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।