चंदला: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अश्लील बातचीत का मामला, बहन ने सुनी बातें तो युवक पहुंचा थाने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद अश्लील बातचीत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक और युवती के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने अशोभनीय और अश्लील बातें कीं। बताया जा रहा है कि युवती की बहन ने दोनों की बातचीत सुन ली।