बरेली: बरेली में गूंजेगा भागवत रस! 108 कलशों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 28 अप्रैल से शुरू होगा कथा महोत्सव
बरेली के मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है। श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि कथा से पहले 28 अप्रैल की सुबह 9 बजे श्री रामायण मंदिर से 108 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे मॉडल टाउन क्षेत्र का भ्रमण कर श्री हरि