पीलीभीत: न्यूरिया क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाशंकर पुत्र खेमकरण निवासी ग्राम सरपुडा, न्यूरिया हुसैनपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टनकपुर से पीलीभीत जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55324 की चपेट में आने से दयाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।