बुधवार दोपहर 3 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक ही युवक ने जहरीले पदार्थ खाकर शराब का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआत में युवक इलाज करने के लिए तैयार नहीं था वह बार-बार अपने ही जीजा को मारने की बात कह रहा था। मुश्किल से भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया।