मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में शिवनार पंचायत के दर्जनों किसानों के बीच किसान सलाहकार अजय कुमार द्वारा गेहूं और मटर के बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान किसान सलाहकार द्वारा किसानों को समय पर खेती शुरू करने और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।