खोदावंदपुर: प्रखंड मुख्यालय मैदान में CM नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया, कहा- बिहार में बहुत विकास हुआ
पिछले 20 वर्षों से बिहार में विकास का बहुत काम हुआ है। बचा हुआ विकास का कार्य आगे भी जारी रहेगा। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सुबह करीब दस बजकर चालीस मिनट पर खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।