बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी काशीपुर वार्ड नंबर 5, मिश्र नेवरी थाना कोतवाली, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साऊखोर निवासी पूनम ओझा ने तहरीर देकर बताया था कि 16 मार्च 2024 की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी से समान चोरी किया था।