देहरादून: राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क में मॉक ड्रिल की तैयारियों के लिए टेबल टॉप एक्सरसाइज की बैठक शुरू हुई
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को लेकर एक अहम कवायद शुरू हो गई है। राज्य के पांच जनपदों में बाढ़ प्रबंधन को लेकर आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल के तहत टेबल टॉप एक्सरसाइज की बैठक उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क देहरादून में शुरू हो गई है।