काराकाट प्रखंड के मोथा गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे खलिहान में अचानक आग लगने से तीन किसानों की लगभग आठ बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटना में तीन किसानों का फसल जल कर राख हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मूवाबजे की मांग की है।