मोहम्मदगंज: पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज प्रखंड में किया वृक्षारोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मोहम्मदगंज प्रखंड के भजनिया स्थित माँ देवी धाम परिसर में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया तथा प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया।