देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण में 2 घंटे तक पानी न होने से श्रद्धालु प्यास से बेहाल
तेज उमस और गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है लोगों को पानी की कमी होती जा रही है वहीं बाबा मंदिर में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी लगभग सोमवार के सुबह 10:00 से लेकर 12:00 तक बाबा मंदिर के प्रशासनिक भवन में लगे नल व चारों दरवाजे में अचानक पानी समाप्त हो जाने से श्रद्धालुओं को जहां तहां भटकना पड़ा।