मुंगेर: ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आज से लागू हुआ नया रूट प्लान
Munger, Munger | Jan 29, 2026 शहर में लगातार बढ़ते जाम और अव्यवस्थित यातायात से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन ने यात्री वाहनों के लिए नया रूट निर्धारण किया है, जो आज से प्रभावी हो गया है। इस फैसले से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। यह महत्वपूर्ण निर्णय परिवहन कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद