सिलाव: सिलाव में आयोजित समारोह में नेहरू युवा केंद्र, नालंदा के लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक शिवनारायण दास को दी गयी विदाई
Silao, Nalanda | Feb 5, 2024 नेहरू युवा केंद्र, नालंदा के लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक शिवनारायण दास को सिलाव में आयोजित समारोह में विदाई दी गयी. विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक शिवनारायण दास एक अच्छे एवं ईमानदार कर्मी के रूप में गिने जाते हैं. टीम भावना के साथ उन्होंने नेहरू युवा केंद्र, नालंदा से जुड़े कर्मियों के साथ कार्य किया है.