हनुमना: हनुमना नगर में मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई, चार दुकानों पर ₹2 लाख का जुर्माना
Hanumana, Rewa | Nov 28, 2025 हनुमना नगर में मिलावटखोरों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए चार दुकानों पर 2 लाख का जुर्माना लगाया गया है मऊगंज कलेक्टर संजय जैन के निर्देश पर मिलावटखोरी के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हनुमना के हवेली रेस्टोरेंट नारायण किराना, लालजी मिष्ठान भंडार और संतोष मिष्ठान भंडार से लिए गए खाद्य नमूनों की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।