मैहर: कलेक्ट्रेट परिसर से एसडीएम कार्यालय के बाबू की स्कूटी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
सतना जिले के कलेक्ट्रेट परिसर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रघुराजनगर ग्रामीण शाखा (एसडीएम कार्यालय) में पदस्थ बाबू शिवांक त्रिपाठी की स्कूटी क्रमांक MP19 MJ 9952 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति वाहन लेकर फरार हो गया।