मुंगेर: गंगा में मछली मारने से रोके जा रहे मछुआरे, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी पहुंचे एसपी दरबार
Munger, Munger | Jan 21, 2026 गंगा नदी में मछली मारकर आजीविका चलाने वाले मछुवारों को दबंगों द्वारा लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। मछुवारों को गंगा में मछली नहीं मारने दिया जा रहा है, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और अवैध रूप से हफ्ता वसूली की जा रही है। मछुवारों की इसी पीड़ा को लेकर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे जहां उन्होंने बुधवार दोपहर