सिवनी: सिवनी में तूफान और बेमौसम बारिश का कहर, कई पेड़ गिरे, वाहनों को भारी नुकसान
Seoni, Seoni | May 13, 2026 सिवनी में अचानक आए तेज तूफान और बेमौसम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते कई पेड़ सड़क किनारे और वाहनों पर गिर गए, जिससे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अचानक बदले मौसम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित रहा।