मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में एमडीए और बिल्डर के विवाद को लेकर किसानों का धरना रविवार को 15वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी भूमि के मुआवजे की मांग पर अड़े हैं और उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलेगा, वे जमीन खाली नहीं करेंगे।